गंगा के बारे में रोचक तथ्य - Negative OF you

रविवार, 22 जुलाई 2018

गंगा के बारे में रोचक तथ्य



ganga,river,ganga river,varanasi,up


   गंगा एक परिचय -        

  ' पवित्र गंगा ' जो की सामान्य रूप से गंगा नदी के नाम से जानी जाती है / इसका इतिहास उतना ही पुराना है जितना की भारतीय उप महाद्वीप , भारत और भारतीय समाज का , शायद इस इतिहास को कभी ज्ञात नहीं किया जा सकता है /
               गंगा हमेशा से लोगो के लिए ख़ुशी,दर्द , अनजाने यादों ,अविश्वशनीय विश्वास,भक्ति का स्रोत और जीवन-मृत्यु के चक्र से मुक्ति अर्थात मोक्ष देने वाली रही है - गंगा जो की एक नदी है, गंगा जो की "माँ" है  / लोग इस नदी को अपनी पूरी आस्था  से पूजते है , हज़ारो  किलोमीटर से आते है ताकि इसमें स्नान कर सके / गंगा जो की सभी पापों से मुक्ति देती है /
 वास्तव में गंगा के लिए लोगो में इतना विश्वास और आस्था है, कि इसे शब्दों में कभी बयान नहीं किया जा सकता है/

गंगा के बारे में एक लोककथा-


वैसे तो गंगा के बारे में बहुत सी महत्वपूर्ण कहानियाँ है , जिसमे गंगा नदी लोगो पर बहुत से उपकार और दया करती है . उनमे से एक कहानी ये है कि जब धरती पर जीवन नहीं था तब ब्रह्मा ने गंगा को स्वर्ग से धरती पर भेजा ताकि यहां जीवन कि उत्पत्ति हो सके / गंगा के आने के बाद धरती पर जीवन कि उत्पत्ति हुई और सभी जीवों का जन्म हुआ . मनुष्य से समाज , समाज से राज्य , राज्य से देश बना / इस प्रकार जीवन कि उत्पत्ति कि प्रकिर्या अभी भी चल रही है / हमारा ये जीवन गंगा नदी कि ही देन है /
एक और प्रचलित  कहानी है भगीरथ की जिसे आप विकिपीडिया पर पढ़ सकते है /
ganga,river,ganga river,varanasi

गंगा नदी के बारे में रोचक तथ्य :-

  1. यह भारत कि राष्ट्रीय नदी है . 4 नवंबर 2008 को राष्ट्रीय नदी बनाया गया .
  2.  यह भारत कि तीसरी सबसे बड़ी नदी है . 1st -सिंधु नदी
  3. गंगा नदी का जिक्र हिन्दुओ के सबसे पुराने वेद ऋग्वेद  में भी मिलता है / जिसने गंगा को जाह्नवी कहा गया /
  4.  वैज्ञानिक मानते हैं कि इस नदी के जल में बैक्टीरियोफेज नामक विषाणु होते हैं, जो जीवाणुओं व अन्य    हानिकारक सूक्ष्म जीवों को जीवित नहीं रहने देते हैं।
  5.  गंगा घाटी में ही रामायण और महाभारत क़ालीन युद का उद्भव हुआ /. 
  6. विश्व का सबसे बड़ा डेल्टा सुंदरवन बहुत-सी प्रसिद्ध वनस्पतियों और प्रसिद्ध बंगाल टाइगर का निवास स्थान है। यह गंगा और उसकी सहायक नदियों द्वारा बनता है 
  7. नोट-इन वनों में बहुत बड़ी तादाद में सुंदरी के पेड़ मिलते है जिसके कारण इस वन का नाम सुन्दर वन पड़ा है 
  8.  डॉलफिन की दो प्रजातियाँ सिर्फ गंगा में पायी जाती हैं। जिन्हें गंगा डॉलफिन और इरावदी डॉलफिन के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा गंगा में पायी जाने वाले शार्क की वजह से भी गंगा की प्रसिद्धि है, जिसमें बहते हुए पानी में पायी जानेवाली शार्क के कारण विश्व के वैज्ञानिकों की काफी रुचि है। 
  9.  इतिहास के सबसे पुराने शहरो में से एक वाराणसी इसी नदी के तट पर स्थित है .
  10.  हिन्दू परम्पराओं में गंगा जल का प्रयोग जन्म से मित्यु तक सभी अनुष्ठानो में होता है /
  11.  हिन्दू मान्यताओं के अनुसार वाराणसी धरती पर सबसे पवित्र भूमि है और गंगा सबसे पवित्र नदी / इन       दोनों के मिलन स्थल पर लोग मरने की इच्छा ले कर आते है .  
  12.  गंगा नदी गंगात्री ग्लेशियर से हिमालय की दक्षिणी ढलानों पर निकलती है, जो समुद्री स्तर से 14,000 फीट ऊपर है।
  13. 1896 में, एक ब्रिटिश बैक्टीरियोलॉजिस्ट अर्नेस्ट हनबरी हैंकिन ने बैब्रोनियम विब्रियो कोलेरा का परीक्षण किया जो घातक बीमारी कोलेरा का कारण बनता है, और पाया कि यह बैक्टीरिया गंगा के पानी में तीन घंटे के भीतर मर गया।
  14. नई दिल्ली में मलेरिया रिसर्च सेंटर द्वारा किए गए एक अध्ययन में यह देखा गया था कि गंगा की ऊपरी महत्वाकांक्षाओं से पानी मच्छर प्रजनन की मेजबानी नहीं करता था, और अन्य जल स्रोतों में जोड़े जाने पर मच्छर प्रजनन को भी रोका था ।
  15. गंगा की आत्म शुद्धिकरण गुणवत्ता दुनिया की किसी अन्य नदी की तुलना में ऑक्सीजन के स्तर 25 गुना अधिक होती है।
  16. गंगा 140 विभिन्न प्रजातियों की मछली और 90 विभिन्न उभयचर प्रजातियों के लिए घर है, जिनमें से कई आज विलुप्त होने के करीब हैं।
  17. नदी गंगा कई पक्षी प्रजातियों का समर्थन करती है जो भारत में विशिष्ट रूप से पाए जाते हैं। वे दुनिया में कहीं और नहीं रहते हैं।
  18. जब जैविक अपशिष्ट को कम करने के कारण ऑक्सीजन का स्तर कम हो जाता है तो पानी खराब गंध उत्पन्न करता है / इंग्लैंड की वापसी यात्रा के दौरान एक ब्रिटिश चिकित्सक सीई नेल्सन ने गंगा के सबसे गंदे मुंहों में से एक हुगली नदी से कुछ पानी लिया और देखा कि यह यात्रा के दौरान ताजा बना हुआ है।
  19. गंगा का पानी बोतल में बंद कर के रख देने पर भी कई महीनों तक ख़राब नहीं होता है /
  20.  क्या आपने कभी 'सबमरीन फैन' शब्द सुना है? खैर, ये वास्तव में भूगर्भीय संरचनाएं पानी में डूबे हुए हैं और नदी तलछट द्वारा बनाई गई हैं। गंगा में भी एक सबमरीन फैन है और यह पूरी दुनिया में सबसे बड़ा सबमरीन फैन है, जो 3000 किमी की लंबाई और 1000 किमी की चौड़ाई तक फैला हुआ है। गंगा के सबमरीन फैन की अधिकतम मोटाई 16.5 किमी है। 
  21.  गंगा का सबसे रहस्यमय घटना नदी से निकलने वाली अजीब और अतुलनीय आवाज़ें हैं।
  22. उपजाऊ मैदानों के बारे में बताते  हुए, गंगा के मैदान 400 मिलियन से अधिक लोगों की आजीविका का समर्थन करते हुए बेहद उपजाऊ हैं। एक और 1.2 अरब भारतीय इस नदी के चारों ओर 1557 मील की दूरी पर रहते हैं।
गंगा नदी का महत्त्व इतना अधिक है की इसके बारे में आप इंटरनेट पर नहीं पढ़ सकते / इसके लिए आपको खुद गंगा के तट पर जाना होगा /
पर आज गंगा को हम सब की मदद की जरूरत है / क्योकि हमारी गंगा माँ प्रदूषित हो चुकी है / गंगा में 2.90 करोड़ लीटर प्रदूषित कचरा रोज गिर रहा है / विश्व बैंक के रिपोर्ट के अनुसार उत्तर-प्रदेश की 12 % बीमाड़ियों की वजह गंगा जल है / यह घोर चिन्तनीय है कि गंगाजल न स्नान के योग्य रहा, न पीने के योग्य रहा और न ही सिंचाई के योग्य। गंगा के प्रभाव का अर्थ होगा, हमारी समूची सभ्यता का अन्त।


क्या आप भी गंगा नदी की सफाई में मदद करेंगे ? या अपनी सभ्यता को बिमारियों से मरते देखेंगे !

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें